150 किमी चलेगी फुल चार्ज पर Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत भी बजट में

भारत में ईवी इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही रही है। इसी ग्रोथ को देखते हुए हर कंपनी अपने नए नए इलेक्ट्रिक व्हीकल को लांच कर रही है। सभी ईवी कंपनी अपने प्रोडक्ट को बेहतर रेंज और शानदार डिजाईन के साथ मार्केट में ला रही है। सरकार भी इस इंडस्ट्री को बढावा दे रही है और कुछ इलेक्ट्रिक व्हीकल पर सरकार द्वारा सब्सिडी भी दी जाती है।
इस आर्टिकल में एक ऐसे इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बात करेंगे, जिसे महाराष्ट्र की स्टार्टअप कंपनी Jhevmotors ने लॉन्च किया है तो चलिए जानते है Delta R3 Electric Bike के बारे में विस्तार से।
Delta R3 Electric Bike
यह इलेक्ट्रिक बाइक प्रीमियम बाइक है, जिसमे काफी एडवांस फीचर्स देखने को मिलते है। कंपनी ने इसे एक वेरिंट्स में लांच किया है। यह बाइक केवल रेड कलर में उपलब्ध है। इस बाइक में दमदार लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है जिसकी वजह से यह बाइक फुल चार्ज में 140-150 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इस इलेक्ट्रिक बाइक में टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटे की मिलने वाली है।
Also Read: 221 किमी के साथ आई Orxa Mantis इलेक्ट्रिक बाइक, लुक और फीचर्स में सबसे खास
Delta R3 Electric Bike Battery & Motor
इस इलेक्ट्रिक बाइक में रिमूवेबल 4.32 Kwh लिथियम आयन बैटरी का उपयोग किया गया है। इस दमदार बैटरी को 3kw पावरफुल मोटर से जोड़ा गया है इस कारण से यह बाइक बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम है। इस बाइक को नॉर्मल चार्जर से 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
वही इसके बैटरी पर करीब 3 साल या 40,000 किलोमीटर तक का वारंटी दी जा रही है।

Delta R3 Electric Bike Features
इस स्कूटर में काफी एडवांस फीचर्स देखने को मिलते है। इस बाइक को एट्रैक्टिव़् लुक और डिजाईन दिया गया है। इसमें ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, ट्यूबलेस टायर, एंटी थेफ्ट अलार्म, डिजिटल मीटर, कांबिनेशन डिस्क ब्रेक, चार्जिंग पोर्ट, एलॉय व्हील्स, बूट स्पेस जैसे कई तरह के शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके दोनों रियर और फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक का उपयोग किया गया है। इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक और रियर में हाइड्रॉलिक् सस्पेंशन देखने को मिलता है।
Also Read: 20,000 रूपए का बड़ा डिस्काउंट Revolt RV400 Electric Bike पर, 150 किमी चलेगा फुल चार्ज पर
Delta R3 Electric Bike Specifications
Motor Power | 3 kW |
Charging Time | 3-4 Hr |
Range | 140-150 km/charge |
Battery Capacity | 4.32 kWh |
Battery type | Lithium ion |
Top Speed | 90 km/Hr |
battery warranty | 3 years or 40,000 Km |
Tyre Type | Tubeless |
Also Read: Komaki MX3 इलेक्ट्रिक बाइक 90 किमी की रेंज के साथ कीमत भी कम
Delta R3 Electric Bike Price
Delta R3 इलेक्ट्रिक बाइक में दमदार लुक, जबरदस्त रेंज और शानदार फीचर्स के साथ मार्केट में लाया है। भारतीय मार्केट में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 1.70 लाख रूपए होने वाली है।